अभिषेक तिवारी (NNI Coverage संवाददाता)
अम्बेडकरनगर, उ0प्र0। सुबह से लापता नाबालिग बालिका के पिता ने थाने में तहरीर दी है और अपहरण की आशंका जताई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब जिले में पुलिस का खौफ नही रह गया है। अपराधी अपराध करने में मस्त हैं तो पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में आये दिन अपराध होते रहते हैं कही लूट तो कहीं बलात्कार। नाबालिग लड़कियों पर जिले में सबसे ज्यादा अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बार फिर शौच के लिए निकली नाबालिग बालिका का अपहरण हुआ है। रोसनगढ़ मुरादपुर की घटना बताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment