Tuesday, July 13, 2021

जल्द बनेगी 'दादा' की बायोपिक, रणवीर कपूर निभा सकते हैं लीड रोल

रूचि भारती (NNI Coverage ब्यूरो नई दिल्ली / भारत)

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद सौरव गांगुली चौथे ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे जिसकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इसके लिए हामी भर दी।

मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक न्यूज इंटरव्यू में कहा, 'हां, मैं बायोपिक के लिए राजी हो गया हूं, ये हिंदी भाषा में बनाई जाएगी अभी डायरेक्टर का नाम बताना मुमकिन नहीं है। सब कुछ फाइनल होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।'

ऐसी अफवाह थी कि ऋतिक रोशन को सौरव गांगुली का रोल निभाने के लिए चुना गया, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर दादा के किरदार निभा सकते हैं।

ये बिग बजट फिल्म होगी और इसकी लागत करीब 200 से 250 करोड़ के आसपास हो सकती है। रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में बेहतरीन एक्टिंग की थी। यही वजह कि सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर पहली पसंद हैं।

No comments:

Post a Comment