Wednesday, July 7, 2021

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से स्वास्थ्य कारणों से हटाए गए निशंक

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

देहरादून, उतराखंड। उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी इस्तीफा देहरादून दिया है उनके पास मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रभार था। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते निशंक को हटाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके चलते वह करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। उस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि सीबीएसई पर फैसला लेने के लिए पीएम मोदी को खुद आगे आना पड़ गया था। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति पीएम मोदी के दिल के काफी करीब है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय उसका श्रेय सरकार को नहीं दिला पाया, जिसका नतीजा उन्हें कुर्सी गंवाकर चुकाना पड़ा।


No comments:

Post a Comment