Saturday, July 10, 2021

जब भुगतान नही हुआ तो घोटाला कैसा : अब्दुल मोईद चेयरमैन नानपारा

उमाशंकर गुप्ता (NNI Coverage संवाददाता) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के EO व अध्यक्ष अब्दुल मोईद (राजू)  ने पत्रकारों संग बैठक कर  बताया कि आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में चार प्रकार की जांच आई है इसमें एक प्रकरण नाले का है नाले का किसी भी प्रकार का पिछले साढ़े 3 सालों में कोई भुगतान नहीं किया गया है जो 32 लाख घोटाले की बात आ रही है यह पूर्ण रूप से गलत है।जब भुगतान हुआ नही तो घोटाला कैसा। जिसमें 3 जांच और आयी है । जिसमे हमारे द्वारा कोई भुगतान नही किया गया ।जो भुगतान हुआ पूर्व  पालिका अध्यक्ष व EO के द्वारा भुगतान किया गया है हमारे द्वारा केवल एक भुगतान हुआ है जिसकी जांच अभी चल रही है ।इसके संबंध में पूरा सहयोग किया जा रहा है  और जांच में जो रिपोर्ट आएगी वह आप सबके सामने होगी । बैठक में नगर पालिका परिषद के कमर्चारी नगर के सभासद शुएब,जमाल हामिद एडवोकेट, नौशाद, शफ़ीक़, अहसान वारिस,नीरज शर्मा,तमाम लोग उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment