Friday, July 16, 2021

दलहन स्टॉक प्रतिबंध से गल्ला व्यापारियों को दिक्कतें, सौंपा ज्ञापन

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष  नानपारा द्वारा गल्ला व्यापारियों ने रेल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा को सौंपा गया। 

नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि व्यापार को बढ़ावा देने और किसानों को दुगना करने के सरकार के प्रयासों का हमेशा व्यापार मंडल ने स्वागत और समर्थन किया है केंद्र सरकार ने 2 जुलाई 2021 को एक अधिसूचना जारी कर मूंग को छोड़कर अन्य सभी दालों के थोक विक्रेताओं खुदरा विक्रेताओं मिल मालिको और आयातको पर स्टाफ सीमा रखने की सीमा अक्टूबर माह तक तय कर दी गई उससे ना केवल थोक व्यापारी खुदरा विक्रेता और आयातक ही नहीं बल्कि किसान और उपभोक्ता बुरी तरह प्रभावित होंगे आमतौर पर आयातक एक किस्म का दाल दलहन 3000 से 5000 टन का आयात करता है लेकिन प्रत्येक पर सिर्फ 100 टन की सीमा लगाने से आपूर्ति प्रभावित होगी इस आदेश से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से हैरान है तथा उन्होंने आग्रह किया है कि स्टॉक सीमा के आदेश को वापस लेकर व्यापारी समाज की एक विकट समस्या समाधान करने का कष्ट करें। ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे- व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ,  महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल, सदस्य- मुक्तिनाथ साहू, आनंद छापड़िया, अजित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, गोपाल टेकड़ीवाल, चंदन, मेराज अहमद, ज़ीशान अहमद, आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment