Wednesday, July 21, 2021

बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, गांव में फैली दहशत

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो / प्रतिनिधि) 

पिथौरागढ़, उत्तराखंड। जनपद पिथोरागढ के गंगोलीहाट तहसील के पाली गांव के 10 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। घर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला बच्चे का शव मिला, परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। बीती देर शाम 7 बजे की घटना है जब अपनी बहन के साथ दुकान से घर की ओर बच्चा आ रहा था। मौके पर स्थानीय प्रशासन नही पहुंचा जबकि घटना की जानकारी मिलते वन विभाग पुलिस प्रशासन की टीम रवाना हुई और मौके पर पहुचकर छानबीन में जुट गई। बच्चा अपने घर का एकलौता चिराग था, उसकी मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पाली गाँव के सिमलकूड़ा ललतरानी तोक की घटना बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment