Tuesday, July 27, 2021

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो / संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। मंगलवार को ब्लाक ससाधन केन्द्र बलहा में कैसरगंज से स्थानान्तरित खण्ड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने कार्य भार ग्रहण करके मौजूद शिक्षको से वार्ता करते हुए कहा कि एक दूसरे के बराबर सहयोग से समुचित ढंग से शासन की मन्शा के अनुसार शिक्षण कार्यचल सकेगा इसलिए हम लोग एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें। उन्होने कहा कि कार्य में हीला हवाली बर्दाश्त नहीे की जाएगी। सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुॅचे । इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मो0 अदीब, सौरभ बन्सल, कार्यालय सहायक गौस उमर, सकुल शब्बीर अहमद, अरविन्द मौर्या,राहुल पाण्डेय, परवीन जहरा जैदी, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष रिजवान अली सहित तमाम शिक्षकों ने नवागत खण्डशिक्षा अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।


No comments:

Post a Comment