Saturday, July 31, 2021

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। विकास खड बलहा के नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह का उ0प्र0 जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बलहा के संरक्षक  शब्बीर अहमद खाॅ, अध्यक्ष  जाविर अली, महामंत्री  अनिल कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अब्दंल सलाम तथा प्रा0शि0 संघ के मन्त्री पीर अली द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। संगठन के महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने समस्त शिक्षक संकुल, ए0आर0पी0 शिक्षिकाओं तथा बी0आर0सी0 स्टाफ का शिक्षक हितों एवं समस्याओं पर  परिचर्चा की गई जिसके निस्तारण हेतु खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्ण  सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। कोषाध्यक्ष सउद बेग ने शिक्षको की समस्याओं को रखकर निराकरण की मांग की। इस सुअवसर का आयोजन केन्द्र की प्र0अ0 परवीन जहरा जैदी के नेतृत्व में किया गया। इस पावन अवसर पर संगठन मन्त्री भूपेन्द्र कुमार जमाल अहमद शिक्षक संकुल आदेश कुमार श्रीवास्तव , अरविन्द मौर्या, राम प्रताप, दिलीप कुमार वर्मा, स्वदेश द्विवेदी , राधेश्याम आर्या, ए0आर0पी0 असलम वारसी,कार्यालय सहायक गौस उमर,सलीम तथा शिक्षक करीम कुरैशी, शमीम आरा, अकरम बेबी मलिक, नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment