ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नानपारा तहसील क्षेत्र में सी0एस0सी0 (कॉमन सर्विस सेण्टर) में कार्य करने वालो ने उ0प्र0 के ग्राम पंचायतो में होने वाली पंचायत आपरेटर की भर्ती में सी0एस0सी0 में कार्यरत लोगो को भर्ती करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकारी से की है। इन लोगो का कहना है कि यदि भर्ती ग्राम पंचायत स्तर पर होगी तो ग्राम प्रधान व अन्य उससे सम्बन्धित अपने परिजनो की भर्ती कर लेगे जैसा की पूर्व में शिक्षा मित्रो की भर्ती में उजागर हो चुका है। इस सम्बन्ध में सी0एस0सी0 के वी0एल0ई0 का एक प्रतिनिधि मण्डल जिसमें कलीम अहमद, सरफराज अहमद इतलेश वर्मा रामफेरन विश्वकर्मा, कमाल अख्तर मुशीर अहमद, सूरज सोनी, पवन तिवारी, विनय मिश्रा आदि सम्मिलित थे उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा से मिले और इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया कार्यक्रम में प्रदीप कुमार मौर्य रियाज खां फैजी, रईस मोहम्मद उमर , मो शाद खान ,आशीष कुमार कश्यप आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment