Friday, July 16, 2021

एक साल के प्रेम संबन्ध पर थाना परिसर में निकाह संपन्न

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

खैरीघाट/बलहा/बहराइच, उ0प्र0। प्रथम पक्ष की रेशमा (कल्पनिक नाम) पुत्री  बरकत अली (कल्पनिक नाम) निवासी रानीपुरवा दा0 जिहुरामाफी थाना बौण्डी जनपद बहराइच व द्वितीय पक्ष के शाहिद पुत्र साबिर निवासी ठाकुरपुरवा थाना बौण्डी जनपद बहराइच दोनो के मध्य एक वर्ष से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था, दोनों पक्षों की आपसी रजामन्दी से थाना बौण्डी परिसर में काजी अब्दुल कादिर द्वारा मुस्लिम रिति- रिवाज से निकाह सम्पन्न कराया। जिसमें गांव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व थाना बौण्डी के समस्त स्टॉफ मौजूद रहें तथा दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किये। प्रेम संबन्ध को परिणय सूत्र में बंधने पर इस कार्य की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।


No comments:

Post a Comment