ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया उनके पास से लगभग 40 लाख अधिक अंतरराष्ट्रीय कीमत का गांजा बरामद किया गया। तस्करों के पास से 13 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई पूछताछ में पता चला कि वह गांजा बेचने के लिए लेकर आए थे मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गांजा तस्कर असर्फा बंजरिया के निकट पुलिया पर बैठे हुए हैं उपनिरीक्षक शशि राणा व मनोज कुमार ने मय टीम उन्हे घेराबंदी कर पकड़ा तो उनके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में 13 किलो से 410 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।पुलिस पूछताछ में उनके लिंक खंगालने में जुटी है।

No comments:
Post a Comment