सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। हिंदुत्व के पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी नानपारा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक शिव मंदिर निकट पुरानी तहसील पर हुई जिसमें स्वर्गीय कल्याण सिंह के व्यक्तित्व पर चर्चा हुई और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों तथा राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष की सराहना की गई। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा नवाबगंज मंडल के प्रभारी अशोक जयसवाल ने कहा की नानपारा स्थित इमामगंज चौराहे का नामकरण कल्याण सिंह के नाम से सरकार घोषित करें। अंत में सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की इस मौके पर वरिष्ठ नेता रूपनारायण जैस्वाल, हनुमान सिंह ,आनंद प्रकाश, नगर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, अभय मद्धेशिया, महिला मोर्चा की वंदना मिश्रा ,केके श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी ,आनंद रस्तोगी , तीरथ राम साहू ,डॉ आर सी साहू आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment