Saturday, August 14, 2021

75वें स्वतंत्रता दिवस पर यूपी112 की पहल, जागरूक कॉलर को सम्मान

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)

बहराइच, उ0प्र0। जनपद के जागरूक कॉलर श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ने यूपी-112 पर कॉल कर 18 जुलाई 2021 को यूपी 112 पर सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई कि ग्राम कोल्हुवा चौकी खुटेहना थाना पयागपुर के पास रोडवेज व ट्रक मे टक्कर हो गयी है, बस तालाब में गिर गयी है तथा  20-25 लोग घायल है जिस पर यूपी 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई । पीआरवी 1548 मौके पर पहुच कर स्थानीय पुलिस व एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को उपाचार हेतु तुरन्त अस्पताल भिजवाया गया । मुसीबत के समय दूसरों के लिए यूपी-112 की सहायता लेने वाले श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल  को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी 112 की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है। जनपद के जागरूक कॉलर को एडीजी 112 श्री अशोक कुमार सिंह की तरफ से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक माडल प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए थर्ड पार्टी कॉलर को उनके जनपद में ही पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश भर से जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल कर या सोशल मिडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी 112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है। जैसे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों हेतु, आत्म हत्या का प्रयास, भटके/गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सूचना आदि प्रमुख हैं. थर्ड पार्टी कॉलर की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँच कर सहायता पहुँचाने का कार्य करती है। पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेन्स या पीआरवी की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षण का कार्य करते हैं। नागरिक निर्भीक हो कर किसी दूसरे के लिए आपात स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए यूपी-112 के अधिकारियों द्वारा थर्ड पार्टी कॉलर को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। जागरूक नागरिकों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए भी 112 की मदद ली जाती है।

जागरूक कॉलर : सुरेंद्र कुमार जायसवाल, पयागपुर बहराइच

No comments:

Post a Comment