रूचि भारती (NNI Coverage समाचार ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के विकासखंड जरवल कस्बा के अंतर्गत ग्राम सभा रेतीहाता के प्राथमिक विद्यालय में युवा मंडल अध्यक्ष डा0 अनिल यादव ने वृक्षारोपण कर अपना जन्म दिवस मनाया,डॉक्टर यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर (आम,नीम, पीपल, बरगद, अमरूद) फलदार व छायादार पौधे कुल मिलाकर ग्यारह पौधों का रोपण किया और युवाओं को यह संदेश दिया कि पेड पौधे प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखते है। पेड़ पौधे हमारे जीवन साथी हैं, डॉक्टर अनिल यादव अपने जन्म दिवस के अवसर पर हमेशा कई वर्षों से पौध रोपण करते चले आ रहे है, डॉक्टर अनिल ने बताया कि पेड़ पौधे हमें जीवन दायिनी प्राणवायु, औषधि तथा इमारती लकडी प्रदान करते है। पेड़ पौधे हमारें वायुमंडल में मौजूद जहरीली हानिकारक गैसों को अवशोषित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं जिससे प्रकृति अनुपम मनोहर हो जाता है।डॉक्टर अनिल यादव के जन्मदिन अवसर पर पूर्व प्रधान केशवराम यादव, राज कुमार यादव, रवि मौर्य, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव राजेश कुमार यादव ,अखिलेश कुमार ,सर्वेश, पंचायत मित्र मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment