Friday, August 20, 2021

आतंकियों से मुठभेड़ में गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह हुए शहीद

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो / प्रतिनिधि)

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ग्राम सलाना पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत 16 गढ़वाल रैफल्क सूबेदार राम सिंह जी शहीद हो गए हैं। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीर शहीद को क्षेत्रीय जनता ने अपूर्णीय क्षति बताते हुये श्रद्दांजलि अर्पित की और नमन किया। एक ओर जहां देश को अपने शहीद की शहादत पर गर्व है तो वहीं उनके खोने का बेहद दुःख भी है। देश के तमाम हिस्सों में पुण्यात्मा सूबेदार राम सिंह को ईश्वर से श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं, साथ ही शहीद के परिजनों के प्रति कृतज्ञता पूर्वक संवेदना भी देखने को मिल रही हैं।


No comments:

Post a Comment