Saturday, August 28, 2021

जनपद के वाहन स्वामियों को नोटिस, शीघ्र जमा करें टैक्स

अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो)

महाराजगंज/गोरखपुर, उ0प्र0। वाहन स्वामी समय से टैक्स नहीं जमा करने पर महाराजगंज आरटीओ ने कड़ाई शुरू कर दी है। 20 हज़ार  से ऊपर 50 हज़ार  तक के बकायेदारों की संख्या 564 के आसपास है। इन वाहन स्वामियों की कुल बकाया राशि 17 लाख 59 हजार के आसपास टैक्स बकाया है। वहीं पर सूत्रों के अनुसार 20 हजार के नीचे 2063 वाहन के बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी जा रही है आरोप है कि जिले में अधिकतर वाहन स्वामी अपने वाहनों का टैक्स सही समय पर जमा नहीं करते हैं। विभाग की ओर से बार-बार सूचना व नोटिस देने के बाद भी टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से 20 हज़ारसे ऊपर 50 हजार तक के टैक्स बकाया वाले वाहनों को नोटिस भेजी गई है इसमें ट्रक, टैक्सी, जीप, ऑटो आदि वाहन शामिल है। महाराजगंज ए.आर.टी.ओ. आर सी भारतीय ने बताया कि वाहन स्वामी बकाया टैक्स जमा निर्धारित समय के अनुसार जमा करने पर लाभ मिल सकता है।


No comments:

Post a Comment