ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा फिट इण्डिया रन कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड बलहा के सरस्वती विद्या मन्दिर नानपारा में जिला युवा अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य राम शंकर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय गुप्ता व पीरामल फाउंडेशन के ब्लॉक परिवर्तन अधिकारी हनुमंत प्रसाद संयुक्त रूप से रहे। जिला युवा अधिकारी प्रज्ञा पांडे में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें आप अपने स्वास्थ्य के लिए कम से कम अपनी दिनचर्या में आधा घंटा व्यायाम को दीजिए इसके इसके लिए खेल दौड़ और अन्य गतिविधियों को अपनाएं केंद्र के कार्यक्रम सहायक इंद्रसेन चौधरी ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताते हुए रन का आयोजन प्रत्येक विकासखंड में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा है इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल की ओर आकर्षित करना और उनके स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है चंगा कार्यक्रम के बाद एक रैली का आयोजन भी किया गया विकास मंच की राष्ट्रीय सेविका विनीता शर्मा व अमरनाथ ने युवाओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और केंद्र से जुड़ने के बारे में बताया जिसके बाद दौड़ का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में रिमझिम वर्मा ,अर्चना मिश्रा सितम कश्यप, शुभम ,समरजीत सिंह, राहुल सरोज को पुरुस्कार दिया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम सहायक इन्द्रसेन चौधरी,आचार्य सुरेंद्र चन्द मिश्रा, अशोक पालीवाल, सहित युवा मण्डल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment