Saturday, August 14, 2021

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ0प्र0। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहराइच पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया व संदिग्धों को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह के निर्देश के क्रम में आगामी स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों, मास्क का प्रयोग करने (कोविड19 के दृष्टिगत) के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक किया गया।



No comments:

Post a Comment