Tuesday, August 3, 2021

छोटे लोहिया जयंती पर भाजपा के विरोध में साइकिल यात्रा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)

बहराइच, उ0प्र0। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्व० जनेश्वर मिश्र जी के जयंती पर आगामी 5 अगस्त 2021 को बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न, काले क़ृषि कानून, मजदूरों,नौजवानों तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी तानाशाह भाजपा सरकार के विरुद्ध समाजवादी पार्टी आगामी 5 अगस्त 2021 को पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर साइकिल यात्रा निकालेगी। उसी क्रम में समाजवादी पार्टी बहराइच जनपद की सातों विधानसभाओ में तहसील स्तर पर बहुत ही मजबूती के साथ सायकिल यात्रा निकालेगी।

इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव जी की अध्यक्षता में एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में आगामी 5 अगस्त को प्रस्तावित सायकिल यात्रा पर विचार विमर्श कर सायकिल यात्रा की रूप रेखा तय की गई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 5 अगस्त 2021 को छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर सपा साईकिल यात्रा निकालेगी, यह सायकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक कि होगी। उन्होंने आगे बताया कि जनपद के सातों विधानसभा के अध्यक्षों , विधायक/पूर्व विधायकगणो, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के साथ चर्चा कर पूरी कड़ाई के साथ उन सभी को अपने अपने तहसीलों पर इस निकम्मी भाजपा सरकार की असलियत उजागर करने व जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों, सपा सरकार में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सायकिल यात्रा को निकालने के निर्देश दिए गए है। बैठक में पार्टी के पुराने साथी  वर्तमान प्रधान करमुल्ला पुर स्व० त्रिलोकी नाथ गुप्ता जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस बैठक में पूर्व विधायक रामतेज यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, देवेश चन्द्र मिश्र, शकील मेकरानी, सतेंद्र सिंह, नाशिर खान, डॉ० राजेश तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष मो० अली, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय, अनवर वारसी, डॉ० आशिक अली, कुलदीप यादव, श्रीमती मनु देवी, नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा,मंजू चौधरी,तौहीद सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष नदीमुल हक तन्नू, नायब सलमानी, कुंदन रावत, कर्मराज वर्मा, सनतकुमार पासी, जिला पंचायत सदस्य सुंदर लाल बाजपेयी, फरीद अंसारी, मेराज अहमद , अवधेश वर्मा, डॉ० विकासदीप वर्मा, ताहिर अली सलमानी, मिथुन बाल्मीकि, रामप्रताप गुप्ता, सैय्यद शबीहुल हसन, लड्डन खान,हाजी रशीद खान,डॉ० महेंद्र कुमार सोनी, सत्यम बाजपेयी, आंजनेय बाजपेयी, धीरेंद्र प्रताप धीरू, सोनू चौधरी सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment