Friday, August 20, 2021

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के जिलाध्यक्ष हो सकते हैं सुरेंद्र सिंह

अरूण कुमार राव (NNI Coverage राज्यब्यूरो) 

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश। "अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा, उत्तर प्रदेश" लगातार आम जनमानस में विश्वास दिलाने का कार्य कर रहा है पूरे देश में नहीं अन्य प्रदेशों में भी इसकी जड़ें शहर से लेकर देहात तक फैली हुई है इसी क्रम में "पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष " (सुनील पाठक) ने गोरखपुर जनपद के टाउन एरिया पीपीगंज अंतर्गत ग्राम सभा तिघरा के निवासी पेशे से शिक्षक, मृदुभाषी, मिलनसार , आम जनमानस में अपनी पैठ बनाने वाले ,सुरेंद्र सिंह को गोरखपुर जनपद का जिला अध्यक्ष एवं कैंपियरगंज  विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी से बातचीत चल रही है जैसे ही उनका आदेश होगा सुरेंद्र सिंह जी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। सुरेंद्र सिंह विचारों से अच्छे और सब का सहयोग करने वाले व्यक्ति हैं एक मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित हुए और सुरेंद्र सिंह जी को गोरखपुर जनपद और कैंपियरगंज विधानसभा का अध्यक्ष बन।ने का विचार रखा। सहर्ष उन्होंने स्वीकार कर लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की जैसे ही अनुमति मिलेगी इनकी नियुक्ति कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मोर्चा को यह विश्वास है की गोरखपुर जनपद में इनके नियुक्ति होने से सवर्ण समाज के लोगों में एकता और जागरूकता बड़े पैमाने पर आएगी। गोरखपुर जनपद के संगठन विस्तारीकरण की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष को दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक संगठन को मजबूत किया जा सके।


No comments:

Post a Comment