Friday, September 17, 2021

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट, 40 घण्टे होगी बारिश, स्कूल बंद

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage संचालक) 

लखनऊ/उ0प्र0। उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश का दौर अब दो दिन तक थमने वाला नहीं है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के हिस्सों में बारिश का ये दौर अगले 40 घंटे अनवरत जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया प्रयागराज के ऊपर से गुजर रहा है। ये नार्थ एमपी में ग्वालियर की ओर से बढ़ रहा है। इसका असर आसपास के 500 किलोमीटर के दायरे में होता है। इसका असर सिर्फ यूपी ही नहीं, बिहार और और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से पर भी होगा। भास्कर के मौसम एक्सपर्ट डीपी दुबे का कहना है कि अगले तीन दिन तक यूपी में इस सिस्टम के प्रभाव से अच्छी बारिश होगी। जैसे-जैसे ये सिस्टम आगे बढ़ेगा, इसके प्रभाव से नार्थ एमपी में भी बारिश जोर पकड़ेगी।

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ समेत 40 जिलो में होने वाली बरसात इस सीजन में तीसरी बार है। 5 साल बाद सितंबर माह में इतनी बारिश हो रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर औसत अनुमान से 5 गुना ज्यादा बारिश हुई है। औसत अनुमान 7.6 मिमी से करीब 5 गुना ज्यादा 33.1 मिमी बारिश प्रदेश में हुई है। राजधानी लखनऊ में 9 घंटे में 11 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लखनऊ में बीते 9 घंटे के अंदर 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 109.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश का दौर अगले दो दिन तक यूं ही चलने की संभावना है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में रात से ही झमाझम बारिश जारी है। उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहरों में बारिश का दौर रात से ही चल रहा है। यहां सड़कें लबालब है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। निगम के कंट्रोल रुम में पूरे शहर से जल भराव की शिकायतें पहुंच रही है। गौरतलब है कि अगले दो दिनों तक होने वाली भारी बारिश के अलर्ट के चलते उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूल व कॉलेजों को बन्द रखने के आदेश जारी कर दिये हैं।

No comments:

Post a Comment