Thursday, September 2, 2021

पाठ्य सहगामी क्रियाओं में स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की मासिक बैठक बहराइच में संपन्न हुई । बैठक में जनपद के प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के विद्यलयों एवम संस्थानों में स्काउट गाइड की गतिविधियों पर चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्ययुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ चंद्रपाल ने किया। उनके द्वारा  जनपद में संचालित स्काउट गाइड की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रियाओं के रूप में स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण स्थान है और इसे जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। जिला सचिव डा. दीनबन्धु  शुक्ल ने विगत वर्ष में स्काउट गाइड की से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जनपद के कुल 44 शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। वर्तमान में जिला शिक्षण संस्थान पयागपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम गतिमान है। कोविड-19 की परिस्थिति  के बाद विद्यालय सामान्य रूप से खुलने प्रारंभ हो गए हैं और व्यापक स्तर पर स्काउट गाइड  की गतिविधियों का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा।  उन्होंने आगामी महीनों के लिए निर्धारित कार्य योजना प्रस्तुत किया। जिला सचिव ने यह भी बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण ,प्लास्टिक मुक्त परिवेश, कोरोनावायरस से बचाव से संबंधित जागरूकता ,संचारी रोग अभियान एवं अन्य गतिविधियों में जनपद के स्काउट गाइड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस अवसर पर जिला कमिश्नर स्काउट मनोज कुमार पाण्डेय,जिला कमिश्नर गाइड मधु चौधरी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज पाण्डेय,जिला संगठन आयुक्त गाइड कायमा इस्लाम ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट  रामकुमार तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र तिवारी ,बेसिक शिक्षा के स्काउट कैप्टन रामू लाल तथा गाइड कैप्टन समा फिरदौस और  प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश गुप्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment