Saturday, September 11, 2021

पत्रकार की पत्नी के निधन पर शोक सभा आयोजित हुई

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता) 

बलहा/नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जयदीस श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में चित्रांश कांप्लेक्स पर एसोसिएशन के कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें रुपईडीहा के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर एसोसिएशन महामंत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सलीम अंसारी, राम फेरन विश्वकर्मा, डॉक्टर शकील अंसारी, साहब खान, डी पी श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, दिवाकर श्रीवास्तव, बबलू खान, अतहर अली अज्जन, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद द्विवेदी, विनोद जयसवाल, अब्दुल कादिर व रामसखी देवी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment