Saturday, September 4, 2021

उत्तराखंड सहकारी संघ अपना व्यवसाय बढ़ाये : सहकारिता मंत्री रावत

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो / प्रतिनिधि)

देहरादून, उतराखंड। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज उत्तराखंड सहकारी संघ भवन, अजबपुर देहरादून के चतुर्थ तल में ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। यह ऑडिटोरियम तमाम सरकारी विभागों की कार्यशालाओं के लिए काम आएगा। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि यूसीएफ विकास के पथ पर चल रहा है जो अच्छा विषय है यूसीएफ ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय करें, किसानों को धान खरीद का उचित और तुरंत मूल्य दिया जाए जाने की संघ व्यवस्था करें तथा उत्तराखंड सहकारी संघ अपना व्यवसाय बढ़ाएं। सरकार पूरी तरह से सहयोग करेगी। सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने इस अवसर पर उत्तराखंड सहकारी संघ की नवीनतम वेबसाइट WWW.USCFL.CO.IN का लोकापर्ण किया। इस वेबसाइट के जरिए यूसीएफ मार्केटिंग करेगा। इस वेबसाइट में संघ के समस्त प्रोडक्ट का सचित्र वर्णन किया गया है। इस मौके पर लैंसडाउन के विधायक श्री दिलीप रावत, पौड़ी के विधायक श्री मुकेश सिंह कोहली सहित उत्तराखंड सहकारी संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

इससे पूर्व उत्तराखंड सहकारी संघ )यूसीएफ ) की बोर्ड की बैठक आज चेयरमैन श्री मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें अलग अलग जिलों से 16 निदेशक सहित प्रबंध निदेशक ने भाग लिया। बोर्ड की बैठक में हल्दुचौड़ (नैनीताल) में कोदा झंगोरा की प्रोसेसिंग यूनिट मशीन लगाने के लिए निर्णय हुआ। कोदा झंगोरा की छोटी यूनिट में यहां पहाड़ी प्रोडक्ट पीसे जाएंगे और यूसीएफ इनका देश प्रदेशों में निर्यात करेगा। 

मिलेट्स प्रोसिंग इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी डीपीआर का आंकलन 8 करोड़ 77 लाख है। जिसमें से 3 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना से धनराशि स्वीकृत है जिसकी अवमुक्त हेतु कार्रवाई चल रही है।रानीखेत में यूसीएफ की भूमि पर नेचुरलपैथी और वैलनेस सेंटर बनाया जाएगा। लवैलनेस सेंटर में टूरिस्टो की आमद बढ़ेगी और यहां टूरिस्ट योगा भी कर सकेंगे। राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना से कार्यशील पूंजी लेने पर विचार हुआ। इस पूंजी से उत्तराखंड सहकारी संघ व्यवसाय में वृद्धि करेगा। कुमाऊं मंडल हल्द्वानी में भी उत्तराखंड सहकारी संघ का एक सब कारपोरेट ऑफिस खोलने पर विचार किया गया। मिड डे मील में राज्य के  स्कूली छात्रों को मंडवा के बिस्कुट यूसीएफ की उपलब्ध कराने की योजना है। यह प्रस्ताव पारित किया गया। मण्डवा के बिस्किट की बहुत खपत है। 

पहाड़ के दूरदराज कृषकों से मंडवा, झंगोरा, सोयाबीन, राजमा व समस्त उत्पादन खरिदने के लिए उत्तराखंड सहकारी संघ ने 62 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया । जिसमें यह सभी उत्पाद खरीदे जाएंगे। और किसानों को उचित मूल्य दिया जायेगा। नाबार्ड के माध्यम से हल्दुचौड़ में वेयरहाउसिंग योजना के तहत 5000 मैट्रिक टन के नए गोदाम बनाए जाने के लिए उत्तराखंड सहकारी संघ ने प्रस्ताव पारित किया। 

इस बोर्ड बैठक में श्री उमेश त्रिपाठी निदेशक, श्री राजेंद्र सिंह नेगी निदेशक, श्री  विजय संत्री निदेशक, श्री दीपक चुफाल निदेशक, श्री हृदेश सिंह निदेशक, श्री आदित्य चौहान निदेशक, श्री शिव बहादुर सिंह निदेशक, श्री नरेंद्र सिंह निदेशक, श्री  पीतांबर राम निदेशक, श्रीमती गीता नौटियाल निदेशक, श्रीमती कपिल कांता निदेशक, श्रीमती कलावती निदेशक, श्रीमती दीपा बिष्ट निदेशक, श्री विशाल मणि डिमरी निदेशक सहित प्रबंध निदेशक श्री एमपी त्रिपाठी ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment