Sunday, October 3, 2021

राष्ट्र के अमृत महोत्सव पर जगह जगह विधिक साक्षरता शिविर

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage) 

बलहा/नानपारा, बहराइच। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर से 14 नवंबर के मध्य पूरे जनपद में जगह जगह विधिक सहायता हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं, उक्त जानकारी ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने दी। 

सरकार की मंशानुरूप समाज के विभिन्न वर्गों में कानून की निःशुल्क जानकारी मुहैया कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद बहराइच की ओर से शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रथम चरण में 2 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य जागरूकता कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस श्रंखला की शुरुआत में 2 अक्टूबर को सत्य और अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। 3 व 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के हॉस्पिटल, रेलवे, बस स्टेशन, वैक्सिनेशन सेंटर में और डोर टू डोर कैम्पेन विधिक सहायता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होने हैं। 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय क़ानूनगोपुरा में और 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर तारा महिला गर्ल्स इंटर कॉलेज में और 15 अक्टूबर को महाराज सिंह इंटर कॉलेज में विश्व विद्यार्थी दिवस पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 15 अक्टूबर को जिला कारागार में, 22 अक्टूबर को चिलवरिया चीनी मिल में और 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में जनजातीय क्षेत्रों में विधिक साक्षरता व जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न होंगे। युवा अधिवक्ता ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुये विधिक शिविरों में आमजन से सहभागिता करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment