सन्दीप चौधरी (NNI Coverage जिला ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। मृत सिपाही का नाम अनिल कुमार राय पुत्र हरिकेश राय, निवासी बरेली कोतवाली जिला बरेली का निवासी बताया गया है। पुलिस लाइन के हॉस्टल के अपने कमरे में कार्बाइन से कई गोली मारी। अपने पेट से सटाकर ब्रस्ट फायरिंग कर अपनी जान दे दी। ४ गोलियां शरीर【पेट】को पार कर गयी है, जिनके निशान मृत शरीर पर देखें जा सकते हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जिले के अधिकारी मौजूद रहे। शुगर सहित कई बीमारियों से ग्रसित रहा सिपाही अनिल राय, संभवतः यह अनुमान लगाया गया है कि बीमारी के चलते अवसादग्रस्त होकर सिपाही ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है।
No comments:
Post a Comment