Saturday, October 23, 2021

सौरभ श्रीवास्तव चुने गए शपथ आयुक्त संघ नानपारा मंत्री

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। शपथ आयुक्त संघ नानपारा की चुनावी प्रक्रिया में सौरभ कुमार श्रीवास्तव मंत्री पद पर विजयी हुए, जबकि सन्दीप कुमार मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष और सिपाही लाल चौहान निर्विरोध लेखा परीक्षक घोषित किए गए। 

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में वर्ष 2021-22 हेतु शपथ आयुक्त संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्री पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सौरभ कुमार श्रीवास्तव को कुल 39 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीवनलाल त्रिपाठी को 13 मतों से पराजित किया, उन्हें कुल 26 मत मिले। वहीं राहत अली को केवल 15 मत प्राप्त हुए जबकि सियाराम निषाद को महज 7 मतों से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर अकेले नामांकन करने के कारण सन्दीप मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं जबकि सिपाही लाल चौहान को अकेले नामांकन की वजह से निर्विरोध लेखा परीक्षक घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है कि माननीय जनपद न्यायाधीश कार्यालय द्वारा जारी सूची के आधार पर तहसील नानपारा के कुल 89 अधिवक्ता मतदाताओं में से 87 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचक मण्डल के वीरेंद्र वर्मा, अमित मिश्रा और रामप्रकाश मौर्य एडवोकेट ने शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता संघ नानपारा के अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा और महासचिव निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उनसे निर्धारित दायित्व निभाने की उम्मीद की। 

मतदान संपन्न कराते निर्वाचक मण्डल पदाधिकारी व मतदाता

No comments:

Post a Comment