ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा के नवागत प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालते ही सम्मानित पत्रकारों व संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर सभी से कानून का सहयोग करने की अपील की। औपचारिक मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने कहा कि कानून व सुरक्षा व्यवस्था अपनाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की मंशानुरूप सभी गाइडलाइंस का अनुपालन होगा, आमजन की सुरक्षा व मदद के लिये नानपारा पुलिस हर समय मौजूद है, वहीं अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। नानपारा से पूर्व हरदी थाना क्षेत्र में श्री सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा से कानून व्यवस्था कायम कर आई एस ओ प्रमाणपत्र दिलाया है अगला प्रयास नानपारा कोतवाली के लिए भी होगा। इससे पूर्व जनपद हरदोई, लखीमपुर, गोंडा आदि के विभिन्न थानों में श्री सिंह का कार्यकाल काबिले तारीफ रहा है।
(कार्य कर्तव्य में व्यस्त नवागत कोतवाल भानु प्रताप सिंह)
No comments:
Post a Comment