ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। एसडीएम नानपारा पद पर अजीत परेश ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। बीते दिनों राम आसरे वर्मा के स्थानांतरण के बाद पद रिक्त हो गया था। श्री परेश ने तहसील दार व नायब तहसीलदार से नानपारा की स्थित के बारे में जानकारी हासिल की। लेखपालों के बारे में जानकारी ली। नवागत एसडीएम ने विधानसभा मतदाता की स्थित बूथ आदि की जानकारी ली। श्री परेश ने बताया मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले है।हमीरपुर तहसील में बतौर एसडीएम कार्य कर रहे थे। इलाहाबाद सहित अनेक स्थानों पर कार्य करने का मौका मिला।शासन को मंशा के अनुसार स्थानांतरण हुआ है।अधिकांश समय पूर्वांचल की तहसीलों में रहे है। इधर हमारी पहली तैनाती है। तहसील स्टाफ से मुलाकात करके शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा।तहसील अधिवक्ता के बारे में जानकारी ली।
No comments:
Post a Comment