पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
देहरादून उतराखंड। राज्य उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें 1 अक्टूबर को पैठाणीसैंड थैलीसैंण ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम एवं स्मारक का लोकार्पण करने के लिए आमंत्रित किया।
भारतीय इतिहास में वीर चंद सिंह गढ़वाली जी को पेशावर कांड के महानायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार मेजर चन्द्र सिंह गढवाली केr नेतृत्व में रॉयल गढवाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। बिना गोली चले, बिना बम फटे पेशावर में इतना बड़ा धमाका हो गया कि एकाएक अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गये, उन्हें अपने पैरों तले जमीन खिसकती हुई सी महसूस होने लगी,जिसके लिए वीर सपूत एवं उनके साथियों को अनेकों यातनाएं दी गई।।


No comments:
Post a Comment