Friday, October 8, 2021

इंटरनेट सेवा जब फिर से ठप, तो सोशल मीडिया यूजर्स का ये हाल!

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में बुधवार सुबह फिर से इंटरनेट सेवाएं अचानक ठप होने से सोशल मीडिया यूजर्स में हंगामा मच गया। लोग सरकार व इंटरनेट कम्पनियों पर जमकर कड़े शब्दों में आलोचना कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में लखीमपुर खीरी में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान किसानों पर उप मुख्यमंत्री के काफिले की एक अनियंत्रित गाड़ी ने आंदोलनरत किसानों को रौंद डाला था जिसमें कई किसानों व एक पत्रकार ने अपनी जान गंवा दी और कई लोग बुरी तरह घायल हुए। क्षेत्र में हालात बिगड़ते देख पूरे जनपद में इंटरनेट सेवाएं तत्काल बन्द कर दी गईं ताकि खबरों को प्रसारित न किया जा सके। प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने और विपक्ष का मुह बन्द करने को आनन फानन में मृतकों व घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी लेकिन किसानों व पीड़ितों के जख्म अभी भरे नहीं हैं और राजनीतिक रोटियां जमकर सेंकी जा रही हैं। उधर भाजपा की जनसभा व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लखीमपुर खीरी में नानपारा क्षेत्र के मोहरनिया गांव निवासी एक 22 वर्षीय किसान गुरविंदर सिंह की मौत गोली लगने से बताई जा रही जबकि पोस्टमार्टम में गोली का जिक्र ही नहीं किया गया था। गुस्साए परिजनों ने उसका दाह संस्कार करने से मना करते हुए पुनः पोस्टमार्टम की मांग की जिस पर एम्स के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कराने की जानकारी प्रशासन ने दी और हाई अलर्ट जारी करते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस बिछा दी गई। 

स्थानीय नागरिकों का कहना है घटना के दिन भी रात 9 बजे से करीब छह घण्टे के लिए इंटरनेट सेवा बन्द कर दी गई थी जिससे अपनों से जुड़े रहने में काफी परेशानी हुई। वहीं फिर बुधवार सुबह 8 बजे से इंटरनेट सेवाएं बन्द करके सरकार अपनी नाकामी को छिपा रही है। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सरकार या कम्पनी इंटरनेट सेवाएं स्थगित करती है तो हमें नेट यूज करने के लिए इतना ही समय सर्फिंग के लिए वैलिडिटी में अतिरिक्त रूप से दिया जाना चाहिए क्योंकि उपभोक्ता सभी चार्ज का भुगतान पहले ही कर चुके होते हैं।

No comments:

Post a Comment