ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/मोतीपुर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा डॉ० जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 21 नवंबर को शाम करीब सवा पांच बजे थाना क्षेत्र मोतीपुर अन्तर्गत हसुलिया महबूबनगर रोड के पास से अभियुक्त अजय पुत्र मायाराम निवासी महबूबनगर व 22 नवंबर कोदोपहर साढ़े 12 बजे थाना मोतीपुर के लोनियनपुरवा दा0 दौलतपुर पुल के पास से अभियुक्त राम किशोर पुत्र बलिराम निवासी लोनियनपुरवा दा0 दौलतपुर को मय दो पिपिया में 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 564/2021, 566/2021 धारा 60 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 अतीउल्लाह, हे0का0 रविशंकर पाण्डेय, का0 कामता प्रसाद और राजकुमार वर्मा शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment