अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा/नानपारा, बहराइच। शपथ आयुक्त संघ नानपारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन रामादल वर्मा एडवोकेट रहे, संचालन संघ के महासचिव निर्मल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
गौरतलब है कि तहसील नानपारा अंतर्गत हुये शपथ आयुक्त संघ वर्ष 2021-22 हेतु चुनावी प्रक्रिया में सौरभ कुमार श्रीवास्तव मंत्री पद पर विजयी हुए थे, जबकि सन्दीप कुमार मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष और सिपाही लाल चौहान निर्विरोध लेखा परीक्षक घोषित किए गए थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से निर्धारित दायित्व निभाने की उम्मीद की गई। इस दौरान अधिवक्ता बन्धुओं को संबोधित करते हुए शपथ आयुक्त मंत्री सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने निष्ठा व लगन से दायित्व निर्वहन करने का विश्वास दिलाया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, पैनल लॉयर ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, राम प्रकाश मौर्य, चतुर्भुज सहाय, रूप नारायण जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, नूरुल हक मिकरानी, नीरज श्रीवास्तव, मगन बिहारी, टीकाराम मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment