Saturday, November 13, 2021

भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुँचाएं कार्यकर्ता : अमलानी

पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो) 

लखनऊ/बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि मण्डल  प्रभारी रमेश अम्लानी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का संचालन नगर अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सचिन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और शांता प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमलानी ने कहा भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकता है। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा हमे बूथ प्रबंधन करना होगा बूथ पर जाकर पन्ना प्रमुखों व बूथ स्तर  के कार्यकर्ताओं तथा कार्य समितियों से संपर्क कर उन्हें सक्रिय करते हुए निरन्तर उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। कार्यशाला को  पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता मुरारी लाल गुप्ता रमाशंकर गुप्ता ने संबोधित किया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित चौरसिया महामंत्री आनंद रस्तोगी मीडिया प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव विनय गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद है।



No comments:

Post a Comment