ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नानपारा की एक बैठक नगर संयोजक आनंद पोद्दार के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रामस्वरूप अग्रवाल ने किया बैठक में विभिन्न ट्रेडो के व्यापारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक रामस्वरूप अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करने की चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान कर भाजपा की व्यापारी हित में किए गए कार्यों का आम व्यापारी तक पहुंचाए जाने की बात कही तथा 22 नवंबर को होने वाले जिला व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई तथा नए व्यापारियों को भाजपा की सदस्यता मिस कॉल करके ग्रहण कराई गई। नगर संयोजक आनंद पोद्दार ने नगर के व्यापारियों को एकजुट करते हुए व्यापारिक समस्याओं का मंथन कर 2022 में व्यापारिक हितों के लिए पुनः भाजपा सरकार बनाए जाने पर बल दिया तथा कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने व्यापारी हित में अनेक कार्य किए हैं प्रदेश में व्यापारी भाजपा शासनकाल में सुरक्षित रहा कहीं भी व्यापारिक उत्पीड़न की कोई बड़ी घटना नहीं घटी हम सभी व्यापारी राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाए जाने में व्यापारी अपनी अहम भूमिका अदा करें। बैठक में दीपक श्रीवास्तव ,संतोष पोरवाल ,रजनीश सत्या, सर्वेश टेकडीवाल, प्रतीक अग्रवाल जयप्रकाश साहू अवधेश अग्रवाल, मोहित सोनी सहित विभिन्न ट्रेडों के व्यापारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment