ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह के द्वारा राशिद अली पुत्र लियाकत अली निवासी कबाडिया टोला नानपारा बहराइच उत्तर प्रदेश को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मीडिया कर्मियों को अवगत कराते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और संगठन में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। संगठन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद अली ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुकिद राज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
No comments:
Post a Comment