दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाद)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद बहराइच के नानपारा मे तकिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नदियों के तट पर लोगों का हुजूम उमड़ा स्नान ध्यान कर मांगा ईश्वर से अमन चैन का वरदान नानपारा के तकिया घाट पर आज लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई और ईश्वर से मंगल कामना की घाट के चारों तरफ पुलिस प्रशासन सतर्क रहा मेला क्षेत्र में हर तरफ लोग एक दूसरे को मिलकर गंगा स्नान की बधाई व आशीर्वाद देते नजर आए। मेला विगत सैकड़ों वर्षो से तकिया घाट पर लगता रहा है बताया जा रहा है तकिया घाट पर जो श्रद्धालु स्नान करके पूजा करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
No comments:
Post a Comment