अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
बलहा/नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। नवागत चौकी प्रभारी राजाबाजार नानपारा अमित प्रकाश ने कार्यभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण ही पहली प्राथमिकता होगी और पुलिसिंग को शत प्रतिशत लागू करने का प्रयास रहेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमित प्रकाश ने बताया कि समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग लेकर शांति व सद्भावना बनाये रखने के प्रयास किये जायेंगे। पीड़ित शिकायतकर्ता चौकी से पूर्णतया पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होंगे। पुलिस पब्लिक के बीच तालमेल बनाया जाएगा ताकि अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
No comments:
Post a Comment