Monday, November 29, 2021

सुनसान घर मे चोरों ने बोला धावा, दिया बड़ी चोरी को अंजाम

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coveraeg ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। थाना क्षेत्र नानपारा में पुरानी बाजार के एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया और बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला। चोर रात के समय घर में घुसकर अलमारी समेत सोने चांदी के जेवर उड़ा ले गए। पीड़ित के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार नानपारा शहर के पुरानी बाजार में  रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ बाराबंकी शादी में गए हुए थे। घर में सुनसान पाकर चोरों ने रात के समय घर के पीछे का ताला काट कर धावा बोला। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारिया खंगाली और सोने-चांदी के जेवर समेत लैपटॉप चोरी कर ले गए। वहीं सूचना पर लखनऊ से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी आकर पड़ताल की है।

No comments:

Post a Comment