ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। घूंघट की ओट में चोरी का कारोबार कने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दर्जनों मोबाइल और हजारों रुपए पर हाथ साफ करने वाले अभियुक्त एस आई भूदुर वर्मा की टीम के हत्थे चढ़ गए। गोद में बच्चा लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। माल का बंटवारा करते जंगली नाथ मन्दिर के आस पास के क्षेत्र में कुल छ अभियुक्त पकड़े गए। गिरोह में तीन महिला व तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। उधर अनुराग सिंह कस्बा और मनोज सिंह राजा बाजार द्वारा ऐसे दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिन के पास से कुल सवा किलो चरस बरामद हुआ है। एक पुरानी बाजार का चांद तो दूसरा कल्लन खा मोहल्ले का सैफुल बताया जाता है।
No comments:
Post a Comment