Wednesday, November 10, 2021

रंजिशन पत्रकार के बेटे की बाइक का चालान काटने का आरोप

पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो) 

लखनऊ/बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। जनपद बहराइच में कोतवाली नानपारा क्षेत्र के चौकी राजा बाजार में तैनात दरोगा मनोज कुमार सिंह पर पत्रकार से रंजिस के कारण उनके पुत्र की बाइक का जबरन चालान काटने का आरोप लगाया गया है। बताते चलें कि बीते 8 नवंबर को एक समाचार पत्र के मंडल प्रभारी राशिद अली के विरुद्ध एक व्यक्ति ने फर्जी मारपीट करने की तहरीर कोतवाली नानपारा में दी थी उसी फर्जी तहरीर पर राजा बाजार चौकी के दो सिपाही पत्रकार के घर पर पहुँच गए और चौकी चलने को बोला। जब पत्रकार ने कहा कि कोई प्रकरण नही हुआ वह व्यक्ति उनका 93000 रुपये बाकी है पैसा मांगा तो फर्जी तहरीर दी है तो वह चौकी जबरन ले जाने लगे तो पत्रकार ने चौकी प्रभारी से बात कराने को कहा पुलिस कर्मी ने दरोगा से बात कराई तो दरोगा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आते हो या मुकदमा दर्ज कर दूं तो पत्रकार ने कहा कि तहरीर किस संबंध में है और किसने दिया है जानकारी दें तो दरोगा नाराज हो गए और कहा कि तुम पूछने वाले कौन होते हो? पत्रकार ने दरोगा से बोला कि जानकारी प्राप्त करने का मुझे कानूनी अधिकार है तो दरोगा आग बबूला हो गए और अभद्रता करने लगे तो पत्रकार ने उनसे कहा कि आप पब्लिक सर्वेंट हैं आप उसी प्रकार से कार्य करें, इससे नाराज दरोगा ने पत्रकार से रंजिश रख ली। 

पत्रकार राशिद अली ने बताया कि उनके बेटे तंजील शेख किसी जरूरी कार्य से नानपारा बाजार जा रहे थे तो दरोगा मनोज कुमार सिंह ने रोका जब पत्रकार के पुत्र ने बताया कि वह पत्रकार राशिद अली के पुत्र हैं तो सभी कागज मौजूद होने के बाद भी दरोगा मनोज कुमार सिंह ने उनके पुत्र की बाइक का चालान कर दिया जब उसका मैसेज पत्रकार के मोबाइल पर मिला तो उन्होंने दरोगा मनोज कुमार सिंह को फोन किया कि रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस सब था उनके पुत्र के पास, फिर चालान काटने की आवश्यकता क्या थी? तो दरोगा ने कहा कि आपने मुझे पब्लिक सर्वेंट कहा था यह उसी का इनाम है यह तो अभी सुरूवात है अभी देखते जाओ हम क्या करते हैं? 

बताते चलें कि राजा बाजार चौकी क्षेत्र में दरोगा मनोज सिंह की तैनाती होने से अवैध बंद पड़ी मांस मंडी पुनः गुलज़ार होने लगी है और कई स्थानों पर खुलेआम स्मैक और चरस की बिक्री बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है जो काफी समय से बंद थी। आरोप है कि दरोगा मनोज कुमार सिंह जरायम करने वाले लोगों की सरपरस्ती कर रहे हैं और रंजिश में पत्रकार को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment