Monday, December 6, 2021

प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में वर्ग 4 की 428 पदों पर भर्तियां खुलीं

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

देहरादून, उत्तराखंड। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने सभी जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन और महाप्रबंधको की मौजूदगी में निर्णय लिया कि राज्य के 10 जिला सहकारी बैंकों की वर्ग 4 की नियुक्तियाँ की प्रक्रिया इसी माह दिसंबर में शुरू हो जाएगी। जिला सहकारी बैंको में 428 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी इसमें काफी प्रक्रिया आगे बढ़ गई थी, लेकिन बीच में अपरिहार्य कारणों के चलते इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। अब नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार ने खोल दी है। 

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी बैंकों का बोर्ड पारदर्शिता और मैरिट के आधार से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती कराएं। जहां तक से यह भर्तियां रुकी हुई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाये। प्रदेश सरकार सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर जोर शोर से भर्ती करा रही है। सरकार ने प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है।


No comments:

Post a Comment