दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। एसएसबी 59वीं वाहिनी ने शनिवार को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बटालियन मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों व जवानों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रतियोगिता आयोजन हुआ। वही जवानों ने भी कई तरह के करतब दिखाए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कमान्डेंट शैलेश कुमार ने की। व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बहराइच डॉ दिनेश चंद्र विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कविता मीणा रही।
59वीं वाहिनी को 2016 में भारत-नेपाल सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तभी से यह बटालियन नानपारा के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक कमान्डेंट शैलेश कुमार आगे कहा की एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना अभियान नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम निशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए करती रहती है। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक राजपाल व आरक्षी सामान्य महिला अनसुइया शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में 42वी वाहिनी के कमांडेंट तपन कुमार दास द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार उप कमांडेंट चिकित्सा कुलदीप सिंह शेखावत उप कमांडेंट शेखर बजाज सहायक कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया सहायक कमांडेंट सुरेश ,वाहिनी के सभी जवानो के परिवार के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment