ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोषागार कर्मी के घर हुई चोरी का नानपारा पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमे पिता पुत्र समेत एक अन्य अभियुक्त मय चोरी के समान व नकब लगाने के समान सहित गिरफ्तार किया। बीते 28 नवम्बर को कोषागार कर्मी प्रदीप श्रीवास्तव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाराबंकी गए थे 29 नवम्बर को पड़ोस में रह रहे भाई से घटना की जानकारी हुई थी तब पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जंगबहादुर यादव के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजा बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अमित प्रकाश जांच कर रहे थे।
कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए गठित टीम उपनिरीक्षक अमित प्रकाश, मुख्य आरक्षी धर्मप्रकाश, आरक्षी निरुपम दुबे, रविप्रकाश, अमित कुमार द्वारा काफी छानबीन के बाद चोर व चोरी का समान खरीदने वाले अभियुक्त को गिरिफ्तार किया। आरोपी कलीम पुत्र मूसे निवासी इकराम नगर थाना पलिया जनपद लखीमपुर, आशीष सोनी पुत्र भगौती उर्फ पुजारी निवाशी मिहींपुरवा थाना मोतीपुर, भगौती सोनी उर्फ पुजारी पुत्र राम भरोशे निवासी मिहींपुरवा थाना मोतीपुर को पकड़ा। जिनके पास से सोने की टिकिया, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी पायल, नारियल चांदी टूटा फूटा, तश्तरी चांदी की, कमरबंद चांदी का, 1070 नगद रुपए, नकब के समान समबल, पेचकश व टार्च के साथ गिरिफ्तार किया गया है।
No comments:
Post a Comment