Sunday, December 12, 2021

सीडीएस जनरल रावत व वीर सपूतों की मौत ने झकझोर दिया मन

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। एक दुर्भाग्य पूर्ण हेलिकॉप्टर हादसे में पूर्व सेना प्रमुख एवम् प्रथम CDS जनरल विपिन रावत तथा उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य वीर सपूतों की मौत मन को झकझोर देने वाली है। ईश्वर से उन सभी की आत्मा की शांति हेतु आर्य समाज मन्दिर नानपारा में शान्ति यज्ञ का आयोजन किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमात्मा से उन सबके परिवार के लोगों को इस विकट परिस्थितियों में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथर्ना की गई, जिसमें लालता प्रसाद आर्य, प्रकाश वीर गुप्ता, रितेश गुप्ता, आनंद आर्य, अयोध्या प्रसाद आर्य, जितेंद्र आर्य, राघवेंद्र गुप्ता, कल्पना आर्य, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी आदि तमाम आर्यजन उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment