पीयूष पोरवाल (NNI Coverage राजधानी ब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। इंडिया क़ौमी तंज़ीम का एक दिवसीय सदभावना सम्मेलन उ0प्र0 क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद तालिब अली की अध्यक्षता में हुसैनाबाद लखनऊ में स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केन्द्र में संपन्न हुआ। उक्त प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया क़ौमी तंज़ीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष / अखिल भारतीय राष्टराष्ट्रीय काँग्रेस के महासचिव तारिक़ अनवर ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में तारिक़ अनवर ने देश में आपसी भाईचारा स्थापित करने अमन व अमान क़ायम करने और देश व समाज की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के लिए देश के समस्त धर्म एवं समुदाय के लोगों को मिलजुल कर रहने और कार्य करने का पैगा़म दिया। उक्त सम्मेलन को उ0प्र0 क़ौमी तंज़ीम के प्रदेश महासचिव शौकत अली फ़ैज़ी ने भी संबोधित किया। अपने सम्बोधन में श्री फ़ैज़ी ने कहा कि जिस तरह समस्त धर्म / ज़ातियों के लोगों के मिलकर बलिदान देने से देश आज़ाद हुआ था और आज देश बच रहा है देश की सीमाओं पर तैनात सेना में समस्त धर्म /ज़ाति के सैनिकों के मिलकर बलिदान देने से और आगे भी देश समस्त धर्म ज़ाति के लोगों के मिलकर बलिदान देने से सुरक्षित रहेगा।
No comments:
Post a Comment