ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन कार्यक्रम अंतर्गत निदेशक नगरीय राज्य मिशन की ओर से आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन वोकल फार लोकल के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद नानपारा के चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू ने सभासद प्रतिनिधि नीरज शर्मा और अन्य की सहमति से समाजसेवी केशव पांडे का स्वागत किया और प्रमाण पत्र देते हुए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। केशव पांडे को जिम्मेदारी दी गई है कि वह नगर पालिका परिषद में स्वच्छता संबंधी मासिक बैठक करेंगे और प्रत्येक वार्ड में हर महीने दो बार बैठक करके नगर को स्वच्छ रखने के लिए अपना सुझाव देंगे तथा स्थलीय निरीक्षण करके सफाई समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि केशव पांडे पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा में हैं और वह नानपारा को जिला बनाने के लिए भी प्रयासरत रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य वह पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।
No comments:
Post a Comment