ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच, उ0प्र0। आदित्या बिड़ला कैपिटल के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जनपद बहराइच के विकास खण्ड तेजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेख दहीर में एक दिवसीय शिक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमे एक्शनएड के जिला समन्वयक विजय कुमार शुक्ल द्वारा अभिभावकों से सभी बच्चे को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व 6 से 14 आयु वर्ष के बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने पर बात की गई शारदा योजना के अंतर्गत चिन्हित ऑउट ऑफ स्कूल बच्चो के, नामांकन व ठहराव एवं विद्यालय प्रबंध समिति, कोरोना से बचाव के तौर तरीकों पर जागरुक किया गया साथ ही ई श्रम रजिस्ट्रेशन व श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एक्शनएड से अब्दुल कादिर, प्रथम संस्था से शिवनाथ, विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सुरेंद्र, सौम्या मिश्रा, गरिमा, रजनी, संजय गौड़ व अभिभावक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment