Monday, December 20, 2021

हिन्दी साहित्य सुरभि की बैठक बाबू कृष्ण कुमार वाचनालय में सम्पन्न

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक बाबू कृष्ण कुमार वाचनालय सभागार चित्रांश काम्प्लेक्स नानपारा में संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती मां के पूजन के उपरान्त बंदेमातरम के गायन के साथ किया गया। बैठक में महामंत्री रजनीकान्त मिश्र ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया। अध्यक्ष जी द्वारा आगामी मासिक बैठक का आयोजन 23 जनवरी 2022 मो होने के कारण मासिक बैठक के साथ नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका स्वागत सभी सदस्यों द्वारा करते हुवे इसी सभागार में करने की सूचना इस संदेश के साथ दी गयी कि आगामी बैठक में सभी सदस्यों को नेता जी जयन्ती के अवसर पर गद्य या पद्य में कुछ न कुछ कहना होगा। मासिक बैठक में डा आनंद अग्रवाल,आदेश अग्रवाल,डा असीम शुक्ला, डा अशोक गुप्ता, अभिलाष श्रीवास्तव,धीरेन्द्र सिंह जी, बाल मुकुन्द तिवारी,सन्तोष गुप्ता, जसवंत मिश्र,सुरेश चन्द्र शाह,सुरेश चौधरी,प्रकाश वीर गुप्ता, मुक्तेश्वर पोद्दार,ओम प्रकाश पोद्दार, पालीवाल जी,संगम स्वरूप रस्तोगी, डी के श्रीवास्तव,जयदीश श्रीवास्तव, डा विशेष सिंह एवम प्रेम नाथ मिश्रा की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।



No comments:

Post a Comment