ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
बहराइच, उ0प्र0। किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच में आयोजित हो रहे आजादी के अमृत महोत्सव के लिए छात्राओं में विशेष उत्साह है। 6 दिसंबर से आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रति उनका उत्साह देखने वाला है। आयोजन के पहले दिन सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होना है। उसकी तैयारी में गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं विभागाध्यक्ष डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी के निर्देशन में जुटी हुई हैं। आजादी की थीम को लेकर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के लिए सभी ने अपने अपने समूह का चयन करते हुए अलग-अलग तरह से अलंकरण बनाने की योजना बनाई है। इस प्रतियोगिता में जिले के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के भाग लेने की संभावना है। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को आजादी की ही थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना नाम उनके पास लिखवा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment